फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने करके सीखा, आखिर क्यों होता है दिन में आकाश का रंग नीला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज सहार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों और जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बच्चों को विज्ञान पर आधारित कई प्रयोग करके दिखाए। बच्चों ने उत्साह में खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन



बच्चों को प्रकाश पर आधारित प्रयोग दिखाए गए। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के भौतिकी के प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बच्चों को सर सीवी रमन की जीवनी बताई। बताया किन परिस्थितियों में उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से 28 फरवरी 1928 में स्पेक्ट्रोमीटर की खोज की और 1930 में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार नोबेल पुरस्कार मिला। धूमधाम से केक काटकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरुणा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


-धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें