फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ शरदोत्सव प्रदर्शनी का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान में लगने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन 28 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होगा। प्रदर्शनी स्थल पर दूर-दूर से आए दुकानदारों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी है। वहीं, तरह-तरह के झूले भी लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर, नगर पालिका ईओ राधा तिवारी व सभासदों ने हवन पूजन कर भूमि पूजन किया। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बताया कि शरदोत्सव प्रदर्शनी को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शनी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति से भरपूर होगी, जिसमें न केवल देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे। बल्कि प्रदर्शनी पंडाल में हर वर्ग के लोगों के मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी होंगे। दिल्ली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, उरई, कन्नौज से दुकानदार भी दुकानें लगा रहे है। इस मौके पर सभासद रवि चतुर्वेदी, छैय्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में सोमवार से लगेगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें