फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ओमनी कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। फफूंद की ओर से आ रही एक मारुति 800 कार ने शुक्रवार की शाम ओमनी कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मारुति कार चालक ने भागने का प्रयास किया पर क्रासिंग बंद होने की वजह से वह कार को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



फफूंद की ओर से शुक्रवार की शाम एक मारुति कार आ रही थी। उसके आगे जा रही ओमनी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में यह उससे टकराती हुई निकल गई। इससे ओमनी कार बेकाबू होने से बची और उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से मारुति कार चालक मौका देखकर भाग निकला। बाद में पीछे से पहुंचे ओमनी सवार लोगों ने इसमें तोड़ फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


-दो कारों में भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें