फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने शहर में कई शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने सभी लाइसेंसी गन हाउस संचालकों को अवैध असलहों को जमा न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन



शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, सीओ सिटी श्यौदान सिंह व कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने शहर स्थित गन हाउसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शस्त्र विक्रेता शुक्ला गन हाउस होमगंज, यादव गन हाउस नरायनपुर, प्रमोद पांडेय गन हाउस रोडवेज बस स्टैंड के पास, प्रकाश गन हाउस दिबियापुर रोड, पांडेय गन हाउस स्टेट बैंक के पास पर जांच की। सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से शंातिपूर्ण कराने को लेकर शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों में जांच की जा रही है।

इस दौरान सभी शस्त्र विक्रेताओं के यहां मौजूद स्टॉक रजिस्टर, जमा शस्त्रों की जानकारी की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि जो शस्त्र जमा हैं वह बिना लाइसेंस के तो नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी शस्त्र विक्रेताओं को अवैध असलहों को जमा न करने की हिदायत दी गई है। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने शस्त्र विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण, स्टॉक व जमा शस्त्र रजिस्टर जांचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें