फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीआरपी के तहत सहार में बनेगा 50 शैया फील्ड हास्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना जैसी महामारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में 50 बिस्तरों वाला नया अस्पताल खोलेगा। इस अस्पताल में सभी तरह की जांचें अत्याधुनिक मशीनों से की जाएंगी। हर बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल के लिए जमीन की तलाश कर ली गई है। शासन से बजट पास होते ही अस्पताल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की इमरजेंसी कोविड रिस्पांस प्रणाली (ईसीआरपी) योजना के तहत जिले के सहार में 50 बिस्तरों वाला फील्ड अस्पताल बनेगा। इस अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सभी बिस्तरों तक ऑक्सीजन की सुविधा होगी। शासन ने इसके लिए भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी थी।
सीएमओ ने अस्पताल के लिए 650 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। शासन से कार्यदायी संस्था और बजट स्वीकृत करने के बाद निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने और कोरोना जैसी महामारियों पर नियंत्रण करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में 21 कोविड रिस्पांस वार्ड बनाने की स्वीकृत मिल चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 20 बिस्तर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर छह-छह बिस्तर के कोविड रिस्पांस वार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि 50 बिस्तरों वाला फील्ड हास्पिटल डबल स्टोरी का होगा। इसे आगे चलकर 100 शैया अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना है। (संवाद)
ईसीआरपी योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करना है, जिससे महामारी के शीघ्र रोकथाम, पहचान और प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के साथ स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों में तेजी लाई जा सके।
जिले में 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाने के लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए जमीन भी चिह्नित करने के निर्देश थे। इसके लिए सहार अस्पताल में भूतल पर 650 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। इसका पूरा ब्यौरा स्वास्थ्य निदेशालय के साथ अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को भेजा गया है। जल्द ही बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया जाएगा।-डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें