फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्यनगर के लिए पांच नामांकन हुए दाखिल

Fri, 05 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी के लिए शुक्रवार को खासी गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया हुई। यहां पांच सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदारी पेश की। सपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय यादव के साथ उनके चचेरे भाई ने भी नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गौरव यादव के साथ उनकी दो भाभियों ने भी नामांकन कराया।  
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत भाग्यनगर के कार्यालय में सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। एआरओ बीएसए औरैया राजेश श्रीवास के समक्ष सबसे पहला नामांकन साढ़े 11 बजे सपा प्रत्याशी के तौर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के पुत्र अजय यादव ने किया। उनके प्रस्तावक के तौर पर सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र कल्लू यादव एवं अनुमोदक के तौर पर बीडीसी सुनील कुमार मौजूद रहे।

उनके साथ ही पहुंचे अजय के चचेरे भाई संतोष यादव ने भी नामांकन कराया। वर्तमान ब्लाक प्रमुख विनय यादव प्रस्तावक एवं अनुमोदक अजय यादव की पत्नी किरन यादव बनीं। इससे पहले अजय यादव एवं संतोष यादव के साथ पहुंची उनके समर्थकों की भीड़ को ब्लाक गेट पर ही पुलिस फोर्स ने रोक दिया। काफी इंतजार के बाद करीब सवा एक बजे बैसुंधरा निवासी गौरव यादव नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन


गौरव ने अपनी प्रस्तावक गजमोतिन एवं अनुमोदक आनंद कुमार के साथ नामांकन दाखिल किया। गौरव की बड़ी भाभी मीरा देवी पत्नी राजवीर सिंह ने अपने प्रस्तावक सुशील कुमार एवं अनुमोदक चंद्रेश प्रताप सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया। गौरव की दूसरी भाभी सरोज देवी पत्नी सुखवीर सिंह ने भी अपने प्रस्तावक निर्मल कुमार एवं अनुमोदक बब्ली देवी के साथ नामांकन दाखिल किया। तहसीलदार रामनयन, बीडीओ अनिल कुमार, कप्तान सिंह यादव मौजूद रहे।

अजय और गौरव में सीधी टक्कर
ब्लाक भाग्यनगर के ब्लाक प्रमुख के लिए पांच नामांकन दाखिल हुए है। ऐसे में माना जा रहा है कि पर्चा वापसी के दिन तीन प्रत्याशी पर्चा वापस ले सकते हैं। लड़ाई सीधी अजय यादव एवं गौरव यादव में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें