फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों में तय निर्विरोध ब्लाक प्रमुख

Fri, 05 Feb 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता की हनक क्या होती है। जिले के क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में झलक दिखाई दी। जहां छोटे से छोटे चुनावों में दावेदारों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। वहीं शुक्रवार को सहार, अजीतमल व एरवाकटरा ब्लाकों में सत्तारूढ़ दल के दावेदारों के आगे कोई भी पर्चा दाखिल करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ऐसे में इन ब्लाकों से सपा प्रत्याशियों का निर्विरोध विजयी होना तय है।
विज्ञापन


सहार ब्लाक से समाजवादी पार्टी ने दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव के भाई श्याम बाबू की पत्नी सुषमा देवी को ब्लाक प्रमुख का टिकट दिया है। इस ब्लाक से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए एक मात्र उन्हीं ने पर्चा दाखिल किया है। ठीक यही स्थिति एरवाकटरा और अजीतमल ब्लाक में भी देखने को मिली। एरवाकटरा ब्लाक में सपा ने जमीनी नेता गंगाराम दिवाकर के पुत्र सुमन दिवाकर को प्रत्याशी के रूप में उतारा है।

जबकि अजीतमल ब्लाक में सदर विधायक मदन सिंह गौतम के करीबी कमलेश कुमार को पार्टी ने उतारा है। इन दिग्गजों के प्रभाव के आगे कोई भी दावेदार ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। सहार, अजीतमल व एरवाकटरा ब्लाकों में एक-एक दावेदार के पर्चा दाखिल करने से यहां ब्लाक प्रमुख पद निर्विरोध तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें