फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल गोशाला में भूख से चार गोवंशों की मौत

विज्ञापन
गोशाला में मरे पड़े गोवंशों को देखते लेखपाल। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी शिखरना गोशाला में व्यवस्था नहीं सुधर रही है। गोशाला में चारे-पानी के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। मंगलवार को चार गोवंशों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने भूख से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गोशाला आश्रय स्थल जिले में बदहाल हैं। गोवंशों को चारा-पानी ठीक से नहीं मिल रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन ने कुछ गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं को दी। लेकिन स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा। शिखरना गोशाला का संचालन एक संस्था द्वारा किया जा रहा है।
मंगलवार को शिखरना गोशाला में चार गोवंशों की मौत हो गई। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिलते ही मौके पर लेखपाल मोहित श्रीवास्तव व पशु चिकित्सक डॉ. कमल कांत को भेजा गया। जांच में पता चला कि गोशाला में 283 गोवंशों के लिए मंगलवार को चार क्विंटल भूसा दिया गया। वह भी सड़ा था। इस बात का उल्लेख जांच अधिकारियों ने गोशाला के रजिस्टर पर दर्ज किया है। डॉ. कमलकांत को दो गोवंश मृत मिले। जबकि दो को सेवादारों ने दफना दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पशु चिकित्सक ने बताया कि गोवंशों को कोई बीमारी नहीं थी। उनकी मौत भूख से हुई है। वहीं लगातार गोवंशों की हो रही मौत से गांव के लोगों आक्रोश है। डीएम सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि विभाग के किसी सक्षम अधिकारी को गोशाला भेजकर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें