बेला (औरैया)। क्षेत्र के गांव रायपुरवा में गेहूं के खेत में आग गई। आग से लगभग चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन की दी। पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
रायपुरवा निवासी मदन गोपाल के गांव के बाहर खेत हैं। इसमें खड़ी गेहूं की फसल में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से लगभग चार बीघा खेत में कटे रखे 160 गट्ठर गेहूं की फसल जल गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्यूबवेल से आग बुझाई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी पर लेखपाल स्वर्णप्रताप शाक्य मौके पर पहुंचे और आग से नष्ट फसल का मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि पीड़ित किसान को शीघ्र आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।