बिधूना (औरैया)। कस्बे में आदर्श नगर मोहल्ले में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार सुबह मोहल्ला आदर्श नगर के लोगों ने सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव देखकर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त संतोष चक (25) निवासी गांव मटेरा थाना बेला के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक कबाड़ बीनता था। वह कई दिन से बीमार चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों से प्राप्त हुई है। (संवाद)