फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर जिले मे तेजी से फैल रही है। इसका मुख्य कारण है कि लोग मास्क व शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए बेवजह सड़कों व बाजारों में घुम रहे है। शुक्रवार को जिले में सर्वाधिक 33 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें मां व उसकी 11 साल की बेटी और दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर फैलने के बाद भी लोग सतर्क होते नहीं दिख रहे। इधर, गेल में संक्रमित मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को गेल गांव में 10 और 33 लोग औरैया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि संक्रमितों के इलाज के स्वास्थ्य टीम लगी हैं।
सभी का इलाज डॉक्टर ऑनकॉल कर रहे हैं। साथ ही संक्रमितों को दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों को पालन करना अतिआवश्यक है। एसीएमओ ने सभी लोगों मास्क लगाने, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने व शारीरिक दूरी बनाकर रखने की अपील की है। जिले में अभी तक 156 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 142 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें