फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम तो बाजी हार रहे हैं भीतर के गद्दारों से ..

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री व समाजसेवी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर आयोजकों ने अतिथियों व कवियों को सम्मानित किया। कवियों ने पूरी रात कविता पाठ करते हुए श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन



अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री रामजी शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कविता के माध्यम से मन और शरीर को शांति प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लालजी शुक्ल ने कहा कि उनका मकसद क्षेत्र के विकास और पालिका क्षेत्र के हर नागरिक का मनोरंजन शरदोत्सव प्रदर्शनी के माध्यम से करना है। संयोजकों ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न देकर व कवियों का शाल पहनाकर स्वागत किया। कवयित्री दीपिका माही ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंदसौर के मुन्ना बैटरी ने हास्य की कई कविताएं सुनाकर लोगों को ठहाके लगवाए। इटावा के गौरव चौहान ने कहा...नफरत के लुटेरों में नहीं दम जो हिला दे / यह मुल्क शहीदों की चिताओं पर टिका है।

आगरा के पवन आगरी ने हास्य व्यंग्य की कई रचनाएं पढ़ी। डॉक्टर सोनरूपा विशाल ने पंक्तियां पढ़ीं, क्यों नमक की डली मैं अधर पर रखूं, एक नदी सा वृहत प्यार मैंने किया/ एक लहर सा मगर प्यार तुमने किया, मन यह कहता है थोड़ा मैं धीरज धरूं। वहीं दीपिका माही ने पढ़ा, तुम्हारे प्यार के किस्से मेरी कविता सुनाती है/ तुम्हारे प्यार की खुशबू मेरी सांसों से आती है। गीतकार कुंवर जावेद ने ...हमारी मां ने गुजारे थे वहां पर कुछ दिन तभी तो नाम के आगे श्री लगाना पड़ा सुनाकर माहौल भावुक कर दिया। हास्य व्यंग्य के कवि संपत सरल ने वर्तमान व्यवस्था पर करारे प्रहार किए। कवि अजय अंजाम ने... बाहर के दुश्मन से तो हम जंग जीत लें जब चाहें, हम तो बाजी हार रहे हैं भीतर के गद्दारों से... सुनाकर देशभक्ति की भावना जागृति की। संचालन कर रहे शशिकांत यादव ने कई छंद सुनाए। इससे पहले सभासद रवि चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र तिवारी, सभासद छैय्या त्रिपाठी, रामू त्रिवेदी, सुभाष कश्यप, मुकेश निषाद आदि ने कवियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बुधवार की रात शरदोत्सव प्रदर्शनी में पंडाल में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
-पूरी रात देश भर से आए कवियों ने कविता पाठ कर बटोरी तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें