औरैया। डीएम ने शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम के तहत पसईपुर-केशमपुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित हुआ है। दिबियापुर सीएमएस जितेंद्र यादव ने बताया कि गांव में 43 लाभार्थी इस योजना के तहत चयनित हुए हैं। डीएम ने सीएमओ ने लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के पांच लाख तक का निशुल्क चिकित्सीय लाभ देने के निर्देश दिए। डीएम ने संस्थागत प्रसव के विषय में जानकारी मांगी। ग्राम पंचायत में 28 संस्थागत प्रसव की जानकारी दी गई। 20 लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है एवं आठ लाभार्थियों के भुगतान प्रक्रिया जारी है। गांव में लक्षित 600 बच्चों के सापेक्ष 591 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा चुका है। डीएम ने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि 31 जनवरी तक सभी पात्र व्यक्तियों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाए।
अधिशाषी अभियंता विद्युत ने 30 जनवरी को गांव में कैंप लगाया जाएगा जिसके माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों को निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि गांव में 54 लाभार्थी इस योजना के तहत चयनित हो चुके हैं। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने निर्देश दिए कि जिन सरकारी हैंडपंप के आसपास बाउंड्री बनाई गई है,उन्हें तत्काल हटा लिया जाए यदि किसी हैंडपंप को सबमर्सिबल पंप लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसे तुरंत हटा लिया जाए अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गांव के आधा दर्जन गरीबों को कंबल वितरित किए। चौपाल के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास रिकॉर्ड ना होने पर जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर को चेतावनी जारी की।
-पसईपुर-केशमपुर का समग्र विकास विकास कराने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो