फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचित्र बुखार की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विचित्र बुखार की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

- इटावा से लेकर औरैया तक के अस्पतालों में इलाज कराते रहे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। इटावा जिले के भर्थना थानांतर्गत साम्हों ग्राम निवासी एक किशोर की विचित्र बुखार की चपेट में आने से शुक्रवार को जिला अस्पताल औरैया लाते समय मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पिता ने बताया कि लगभग पंद्रह दिनों से बीमारी के चलते वह पुत्र का इलाज पहले इटावा करा रहे थे। इसके बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साम्हों के मौजा गंगाधर निवासी बृजेश का 11 वर्षीय पुत्र हिमांशु को परिजन शुक्रवार को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बृजेश ने बताया कि उसके पुत्र को पंद्रह दिन पहले बुखार आया था। जिसका इलाज इटावा में प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहीं की दवा अभी चल रही थी। शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर वह अपने पुत्र को लेकर सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने जिला संयुक्त अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उनके पुत्र की प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को अपने साथ गांव वापस ले गए। उधर गांव में शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें