यूपी के औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम की एक महिला ने अपने ननदोई पर अश्लील फोटो खींचकर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक वर्ष पहले ननदोई संतोष राजपूत पुत्र छोटे लाल निवासी खेरे थाना कुठौंद जिला जालौन उसके घर आया। उस समय पति बाहर गए हुए थे। ननदोई ने नहाते समय छिपकर उसकी फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। मना किया तो शाम को मिठाई में नशीली गोलियां खिला दीं और रात में गलत काम किया। उसका भी वीडियो बना लिया। अब वह फोटो पति को दिखाने का दबाव बनाकर मेरे साथ गलत काम करता है। डर की वजह से उसने किसी को नहीं बताया। छह माह पूर्व ननदोई ने फोटो का दबाव बनाकर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 50 हजार रुपये निकलवाए। यही नहीं पांच माह पहले दबाव बनाकर सोने की मटर माला, बाला और बारह हजार रुपये ले लिए। इस संबंध में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।