फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर पूरे जिले में अलर्ट है। विभाग टीकाकरण पर भी जोर दे रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले 30 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 12 को चेतावनी दी गई है। जिले में टीकाकरण का लक्ष्य अभी तक 73 फीसदी ही पहुंचा है।
लक्ष्य को हफ्तेभर में 75 फीसदी तक पहुंचाना है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारी पूरी ताकत लगाए हैं। गांव-गांव टीमें भेज कर लक्ष्य पूरा करने पर जोर है। गुरुवार को टीकाकरण अभियान की समीक्षा में पाया कि टीकाकरण में संख्या लगातार घट रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवनाराण ने बताया कि लक्ष्य पूरा न करने पर एएनएम समेत 30 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भी 12 स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक से पांच दिसंबर तक हुई समीक्षा के आधार पर की गई है। गुरुवार को जिले में 123 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। यहां कुल 6715 लोगों को टीका लगाया गया।
जिले में अब टीकाकरण कराने वाले कुल लोगों की संख्या 10 लाख 72 हजार 976 जा पहुंची है। जिसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या सात लाख 35 हजार 68 और दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या तीन लाख 37 हजार 908 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें