फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बार कौंसिल चुनाव में पहले दिन पड़े 291 वोट

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-59-जिला एवं सत्र न्यायालय में मतदान के दौरान अधिवक्ता। स्रोत: अ​धिवक्ता
विज्ञापन
औरैया। बार कौंसिल ऑफ उप्र चुनाव के लिए पहले दिन मतदाता अधिवक्ताओं ने थोड़ा कम उत्साह दिखाया। शुक्रवार को मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष आधे वोट भी नहीं पड़े। सिर्फ 291 ने ही वोट किया। शनिवार को भी मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक सक्रिय रहे और मतदाताओं से अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रथम वरीयता देने की अपील की। जिला जल एवं सत्र न्यायालय के डीबीए सभागार में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। पीठासीन अधिकारी निर्वाचन व अपर जिला जज प्रथम पारुल जैन की उपस्थिति में मतदान हुआ। जिले में 804 अधिवक्ता इस चुनाव के मतदाता हैं। इनमें से 291 ने शुक्रवार को अपने मत का प्रयोग किया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
जिला जज मयंक चौहान ने भी मतदान की व्यवस्थाएं देखीं। औरैया सदर व अजीतमल के लिए सभागार में मतदान हुआ। बिधूना मुंसिफ में वहां के मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान किया। यहां पीठासीन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। हर मतदाता से अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें