औरैया। जिले की 477 ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम आ चुका है। इसमें 231 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ है। यहां दो तिहाई सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। यहां प्रधानों को शपथ ग्रहण के बाद भी वित्तीय अधिकार नहीं मिल सकेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उप चुनाव होगा। हालांकि शासन से अभी तक कार्यक्रम नहीं आया है।
अपर जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप वर्मा का कहना है कि पंचायतीराज गाइड लाइन के मुताबिक छोटी-बड़ी ग्राम पंचायतों में 11 से लेकर 15 वार्ड होते हैं। ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का बहुमत जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर ग्राम पंचायत असंगठित मानी जाती है। ग्राम प्रधान को किसी तरह के वित्तीय अधिकार नहीं मिलते हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह का कहना है कि असंगठित ग्राम पंचायतों में उप चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी उप चुनाव के लिए शेड्यूल जारी नहीं किया है। शेड्यूल जारी होने के बाद चुनाव कराने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
ब्लॉक ग्राम पंचायत संगठित असंगठित
बिधूना 69 31 38
एरवाकटरा 46 35 11
अछल्दा 61 32 29
अजीतमल 68 46 22
औरैया 95 33 62
भाग्यनगर 73 33 40
सहार 65 36 29
------------------------------------
योग 477 246 231