औरैया। यूपीएसएसएससी की पीईटी को लेकर शनिवार रात को फिर से रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें दौड़ाई गईं। वहीं उनकी वापसी रविवार रात तक होती रही। डिपो प्रशासन के मुताबिक दोनों रूटों पर 13 अतिरिक्त बसें दौड़ाई गईं।
पीईटी में शामिल होने के लिए जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा, मथुरा व फर्रुखाबाद बनाया गया था। ऐसे में डिपो की ओर से फर्रुखाबाद के लिए 10 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया था। वहीं आगरा-मथुरा रूट पर तीन बसें दौड़ाई गईं। शनिवार रात से डिपो से इन बसों को दौड़ाया गया। वहीं रविवार रात में इन बसों की वापसी भी शुरू हो गई।
एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि परीक्षा को लेकर 13 अतिरिक्त बसों को दौड़ाया गया है। परीक्षार्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। (संवाद)