फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा जागरण में गीतों पर पूरी रात थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम ढरकन में देवी जागरण कार्यक्रम किया गया। इसमें मानसी म्युजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने देवी गीतों पर समा बांधा।
विज्ञापन

सोमवार की रात ग्राम प्रधान प्रताप सिंह यादव के आयोजकत्व में दुर्गा जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा।

देवी गीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर रात तक डटे रहे। माहौल भक्तिमय हो गया। कलाकारों में खटीमा से आरती, लखीमपुर से गुड़िया, कानपुर के प्रवेश शुक्ला, खटीमा के बब्लू ने अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। बरेली व पलिया से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक झांकियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व दुर्गा जागरण का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने आरती उतार कर किया। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


-जागरण में गीतों पर पूरी रात थिरके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें