कंचौसी (औरैया)। कंचौसी और फफूंद रेलवे स्टेशन में बीच नौगवां, घसा का पुरवा में चल रहे रेल फ्रेट कॉरिडोर निर्माण का मंगलवार को किसानों ने विरोध जताया। किसानों का कहना था कि उनका बकाया भुगतान किया जाए और बंद नाले को खोला जाए।
परियोजना से प्रभावित किसान वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, सुखलाल, शिव प्रताप, तुलाराम, अमर सिंह, रमाकांत, सुदामा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अशोक, मुन्नी, लालता प्रसाद आदि ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बाद जमीन पर परियोजना के अधिकारियों ने अधिकांश कब्जा कर लिया है, लेकिन उनका भुगतान अब तक नहीं किया है। साथ ही उनका नाला और रास्ता बंद कर दिया है। इससे वे पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास बांधने को मजबूर हैं।
नाराज किसानों ने मंगलवार को डंपर व काम करा रही मशीनों के आगे खड़े होकर विरोध जताया। किसानों ने इस बाबत डीएफ सी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस चंमपिया से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
-बकाया भुगतान और नाला बंद कराए जाने की मांग
-किसानों के बुलाने पर मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो