फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा के दौरान दिखा लोगों में सांसद के प्रति गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शनिवार सुबह चुनाव पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चौराहे पर किया गया। जहां मौजूद लोगों ने चाय पीने के दौरान वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। लोगों में सांसद के प्रति गुस्सा देखने को मिला। चर्चा के दौरान लोगों ने भाजपा को विकास के नंबर शून्य दिए।
विज्ञापन



लोगों ने राय देते हुए कहा कि विकास के वादे तो बहुत हुए, सरकारों ने विकास के आंकड़े भी बहुत पेश किए लेकिन जमीनी हकीकत कहीं नजर नहीं आ रही है। चुनाव जीतने वाले सांसद तो कभी दिखाई ही नहीं दिए। वर्ष 2015 में सांसद और विधायक के लापता के लगाए गए पोस्टरों की बात कहते हुए मौजूद लोगों ने कहा कि आज भी सांसद लापता ही हैं। इधर चर्चा के दौरान एक मुुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि भारत देश में ही मुस्लिम समाज के लोग सुरक्षित हैं। अन्य देशों में मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी नेता बबलू बाजपेयी ने कहा कि सांसद के न दिखने को लेकर लोगों में गुस्सा है।

व्यापारी वर्ग उस पार्टी के साथ होगा, जो व्यापारी हित की बात करेगा। व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। शहर में अन्य कई समस्याएं हैं, जिनसे लोग जूझ रहे हैं। चौराहे के पास में दुकान किए मुन्नालाल ने बताया कि शहर में छवि को बनाने का काम कर रहा औरैया डिपो भी सालों से बदहाल है, जिसकी सुध लेने वाला कोई जनप्रतिनिधि नहीं हैं। इससे लोगों को हाईवे से पैदल शहर आने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान अरविंद गहोई, शेखू भदौरिया, मुन्नालाल, गेंदालाल, सुबोध कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुभाष चौराहे पर चाय की दुकान पर चर्चा के दौरान जुटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें