फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब खुलवाने को लेकर फ्लाइंग स्क्वाड और केंद्राध्यक्ष के बीच कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार की शाम की पाली में विश्वविद्यालय की परीक्षा में उड़नदस्ते और महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष के बीच लैब खुलवाने को लेकर तीखी नोक-झोंक हो गई। हालांकि मामला कुछ ही पलों में यूनीवर्सिटी में बैठे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बाद मामला थम गया।
विज्ञापन



छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षा जिले में आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को शाम की पाली में परीक्षा केंद्र श्रीदर्शन महाविद्यालय पर यूनिवर्सिटी उड़न दस्ते ने छापा मारा। सदस्यों ने लैब में ताला पड़ा देखा तो केंद्राध्यक्ष डॉ. विमलकांत से लैब दिखाने की बात कही। केंद्राध्यक्ष ने इससे इंकार किया और परीक्षा कक्षों की निरीक्षण करने की बात कही। इसको लेकर बहस हुई। मामला कानपुर यूनिवर्सिटी कंट्रोलर तक पहुंचा। कंट्रोलर ने लैब दिखाने के निर्देश दिए। बाद में केंद्राध्यक्ष ने टीम को लैब खोलकर दिखाई। इसके बाद मामला शांत हुआ और टीम निरीक्षण के बाद शांतिपूर्वक अन्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची।


गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1573 परीक्षार्थियों में 1447 ने परीक्षा दी और 126 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में इंटर की जीव विज्ञान परीक्षा में 10090 में से 8412 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1678 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार शाम की पाली में इंटर की भूगोल विषय की परीक्षा की गई।1642 परीक्षार्थियों में 1400 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते ने दर्शन महाविद्यालय में छापा मारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें