फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएन एप्लीकेशन लांच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। सीएमओ डॉ. एके राय ने शुक्रवार को एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर मोबाइल एप्लीकेशन (ईवीएन) लांच किया। बताया कि यह एप्लीकेशन वैक्सीन लॉजिस्टिक व कोल्ड चेन पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को रियल टाइम इंफार्मेशन देता है। इससे वह लोग सही समय पर सही निर्णय ले पाते हैं। इस एप मेें एक ऑर्डर मैनेजमेंट का फीचर जोड़ा गया है। इसकी जानकारी देने के लिए एक होटल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयवीर सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार, धनंजय श्रीवास्तव रीजनल ऑफिसर वैक्सीन कोल्ड चेन यूएनडीपी, सत्य प्रकाश मिश्रा एवं सत्येंद्र सिंह यूएनडीपी, नरेंद्र शर्मा यूनिसेफ डब्ल्यूएचओ सहायक गोयल आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र दिए। सीएमओ ने बताया कि पीवीएन इलेक्ट्रॉनिक्स इन इंट्रेंस नेटवर्क प्रोग्राम यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तकनीकी सहयोग से उत्तर प्रदेश व भारत सरकार पूरे देश में एप चला रहा है।
विज्ञापन



-प्रशिक्षण आयोजित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें