फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के गुजरने से लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे में लगातार चेकिंग अभियान चलने के बावजूद ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोजाना ओवरलोड वाहन कस्बे की सड़कों से गुजरते हैं। इससे बिधूना-अछल्दा मार्ग पर आए दिन जाम लगता रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं आजमा रहा है।
विज्ञापन



अछल्दा में दिन-रात भारी वाहन निकलते हैं। ज्यादातर ट्रक बालू से भरे होते हैं। इनके ओवरलोड होने के लिए अक्सर बिधूना-अछल्दा मार्ग पर जाम लग जाता है। इससे छोटे वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी होती है। कस्बे के लोगों ने एआरटीओ और डीएम से मांग की है कि अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। इस संबंध में एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि पहले भी अभियान चलाया जा चुका है, अब फिर से अभियान चलाकर ओवरलोडिंग को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


- एआरटीओ से ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें