फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखें: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। त्योहारों के मौके पर जिले में कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही न की जाए। बकरीद व रक्षा बंधन के त्योहार इसी सप्ताह हैं इसलिए अधिकारी सजग रहें। निगाह रखें कि कोई भी अराजकतत्व माहौल बिगाड़ न पाए। किसी भी लापरवाही पर जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश झांसी कमिश्नर कुमुद लता श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में आयोजित कानून व्यवस्था की बैठक में अधिकारियों से कही।
विज्ञापन


बकरीद व रक्षाबंधन आदि त्योहारों को देखते हुए झांसी कमिश्नर कुमुद लता श्रीवास्तव की अध्यक्षता व डीआईजी सुभाष बघेल की उपस्थिति में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहारों पर सजग रहें।

कहा कि बकरीद का त्योहार तीन दिन चलता है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ सफाई व बिजली पानी आदि के इंतजाम पूर्ण कर लें। शासन के निर्देश हैं कि सौहार्द बनाए रखने के लिए मुस्लिम भाई खुले में कुर्बानी न करें और साथ ही कुर्बानी में निकले अवशेष को व्यवस्थित तरीके से नष्ट करें।
विज्ञापन


डीआईजी बघेल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर गश्त में तेजी लाएं। छोटी-छोटी वारदातों में सक्रियता दिखाते हुए जरूरी कार्रवाई करें। साथ ही अराजक तत्वों को चिह्नित कर उन पर भी कार्रवाई करें। इस दौरान डीएम मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, अपर एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसडीएम विकाश कश्यप आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- खुले में न हो कुर्बानी, साफ सफाई का रखें ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें