फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेतों का पर्चा केबिन से काटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरकार भले ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन जिला चिकित्सालय में चाहे पर्चा काउंटर हो या दवा वितरण कक्ष हर जगह कर्मचारियों की मनमानी देखी जा सकती है। सोमवार को कर्मचारियों ने अपने चहेतों का पर्चा केबिन से बनाना शुरू कर दिया तो लाइन में लगे मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बारिश व गर्मी के चलते इस समय लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। जिससे जिला चिकित्सालय में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला चिकित्सालय के पर्चा काउंटर पर सुबह आठ बजे से एक बजे तक मरीज महिला व पुरुषों की लंबी लाइन लग रही हैं।

सोमवार को भी जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लग गई थी। इस बीच कुछ लोग काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को इशारा कर उनके केबिन में दाखिल हो गए और अंदर से पर्चा बनवाने लगे। इस पर लाइन में बाहर खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर केबिन में घुसे लोग सकपका कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


लाइन में पर्चा बनवाने के लिए खड़े दयाराम, राधारानी, सुरभि, बृजकिशोर, सुधा, मुन्नी देवी, सरोज आदि ने बताया कि वे लोग उमस और गर्मी में अपनी बारी का इंतजार कर हैं और कुछ लोग बिना लाइन में लगे ही भीतर से पर्चा बनवा रहे थे।

आरोप है कि इसी तरह दवा वितरण कक्ष में भी कुछ लोग सीधे अंदर जाकर कर्मचारियों से दवा लेकर निकल लेते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले महिला व पुरुषों को लाइन में लगकर की दवा मिल पाती है। इस बारे में सीएमएस अजय कुमार का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, फिर भी यदि ऐसा है तो गलत है और जांच कराकर दोषी कमियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लाइन में खड़े मरीज बिफरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें