फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से 24 घंटे से 150 गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा।
कस्बे के बिजली उपकेंद्र को बिधूना से आने वाली 33 केवी की लाइन पर बीच रास्ते में रविवार की शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से इंसुलेटर जल गए। जिससे इस केंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। लाइन दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग कर इंसुलेटर चेक करने में जुटे हुए हैं।
पिछले तीन दिनों से रह-रह कर हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। तो वहीं रविवार को झमाझम बारिश के बीच एरवाकटरा बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए की लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से छह इंसुलेटर फट गए। इस कारण से उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश बंद होने के बाद जैसे ही केंद्र पर तैनात एसएसओ ने आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया तभी मशीन से फ्लैसिंग होने पर एसएसओ ने जेई रवि कुमार को जानकारी दी।
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट होने की जानकारी होते ही जेई ने बिजली कर्मचारियों की टीम के साथ लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की, लेकिन सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

इन गांवों की ठप हुई आपूर्ति
उमरैन, एरवाकटरा, दोवामाफी, गाजीपुर, समायन, रमपुरा, जयसिंहपुर कनक, ईश्वरपुर, सुरेंधा, कुकरकाट, कुचैला, बंधा, सिलवट, एरवाकुइली, एरवा टिकटा, एरवा पछेला, फैजुल्लापुर, हमीरपुर सहित करीब 150 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


बिजली गिरने से एचटी लाइन के इंसुलेटर फट गए हैं। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। लाइन की पेट्रोलिंग करके फटे इंसुलेटर बदले जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दीजाएगी। - रवि वर्मा, अवर अभियंता बिजली विभाग, एरवाकटरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें