फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आईं आठ शिकायतें, एक का भी निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को दिबियापुर थाना में समाधान दिवस का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। दिबियापुर थाने में कुल आठ शिकायतें आई। जिसमें किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


दिबियापुर थाने में समाधान दिवस पर डीएम अभिषेक सिंह मीणा, एसपी औरैया हरीशचंद्र ने पहुंचकर शिकायतें सुनी। जिसमें राजस्व संबंधी आठ शिकायतें आई। मौके पर शिकायत का निस्तारण न होने पर हल्का इंचार्ज व लेखपाल को मौके पर तत्काल भेजकर शिकायत का 24 घंटे के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस के बाद उन्होंने थाने के सीसीटीएनएस रूम व थाना परिसर का निरीक्षण किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश देकर चले गए। इस अवसर पर कानूनगो रामस्वरूप शाक्य, लेखपाल अशोक दोहरे सहित समस्त थाने का स्टाफ व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-थाना परिसर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें