बिधूना (औरैया)। नगर में गणत्रंत दिवस के मौके पर अलग-अलग लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पिकप और बाइक की भिड़ंत पर यात्रा में शामिल लोगों में हंगामा हो गया। मामला तूल पकडने से पहले मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नेताओं ने आक्रोशित युवाओं को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।
शनिवार को उस समय नगर में अफरातफरी मच गई जब नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। एक युवक की बाइक एक पिकप से टकरा गई। चालक पिकप लेकर भर्थना रोड़ पर भागने लगा। तभी युवकों ने पीछा करके पिकप को पकड़ लिया।
वहीं दूसरे लोगों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के लोगों ने रोका तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मामला बढ़ते देख मौके पर पुलिस व कई नेता पहुंचे। मौके पर पहुंची सभी कोतवाली ले गई, जहां पुलिस व नेताओं ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था लेकिन शांत करा दिया गया है।
-मामला तूल पकड़ने से पहले पहुंची पुलिस ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो