फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग से डेढ़ लाख रुपये का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चारपाई के सामान और रस्सी आदि के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से लगभग डेढ़ लाख का माल जलकर राख हो गया। रविवार को सुबह हुई इस घटना से मार्केट में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



ओमनगर निवासी दुर्गा प्रसाद पोरवाल की निर्भय मार्केट में रस्सी, चारपाई का सामान आदि का गोदाम है। रविवार को सुबह अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के दुकानदारों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनका करीब डेढ़ लाख का माल राख हो गया। आसपास के दुकानदारों और फायरब्रिगेड के कर्मियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो और भी बड़ा नुकसान हो जाता।
विज्ञापन


-गोशाला रोड स्थित निर्भय मार्केट पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें