फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हाथ में देश की नैया, समझे मैडम, दीदी, भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत वीके इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विक्रांत दुबे ने गुुरुवार को नगर के लोगों को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कराया गया।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को मतदान के बारे में बताया और मशीन का कैसे प्रयोग करें, यह भी समझाया। लोगों ने वोट डालने की शपथ ली। टीम से मानसी भारती, जया गुप्ता, अंजली गुप्ता, मो. राशिद खान, विकास पोरवाल, दिग्विजय सिंह व निर्वाचन कार्यालय से कमलेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। नाटक में अपने हाथ में देश की नैया, समझे मैडम, दीदी भैया व अच्छी सड़कें चाहिए भैया तो वोट देन जइयो भैया आदि नारों से दिबियापुर गूंज उठा। दिबियापुर चौराहे, रेलवे स्टेशन व सहायल तिराहे पर नुक्कड़ नाटक किए गए।
विज्ञापन


-मतदाता जागरुकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें