औरैया। महिला दिवस पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जायंट्स ग्रुप आफ औरैया और नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम में नीतू वर्मा, सीमा गुप्ता को समाजसेवा के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जांयट्स ग्रुप के अध्यक्ष नितिन वर्मा, विपिन मित्तल, एचएन अग्रवाल, ज्ञान सक्सेना आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। शक्ति सेवा संस्था (शक्ति ग्रुप) के तत्वावधान में फफूंद रोड पर गोष्ठी में राधा वर्मा, ज्योति सोनी ने कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें। गोष्ठी को ऋचा सोनी, लक्ष्मी वर्मा, प्रियंका, दीपिका, सरला चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान भारत ने महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने कहा कि इस धरती पर महिलाओं का योगदान अतुलनीय है उनका कर्ज कोई नहीं चुका सकता। इसके साथ ही रिश्ता एक अनूठी पहल अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर एकता गुप्ता, गुंजन शुक्ला, डा. शुति अग्रवाल, माया सिंह, सर्वेश कुमारी पोरवाल, पिंकी सिंह, मधुवाला, अर्चना पोरवाल, दिव्या पांडेय, राजकुमारी सक्सेना, मीना चड्ढा, राजकुमारी, नेहा तिवारी, आभा कौशल, सोंमी दुबे आदि मौजूद रहीं।
नगला जयसिह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने छात्रों को सोलर लैंप का वितरण किया। इस मौके पर मो. नसीम, अहिवरन सिंह राजपूत, सर्वेश कुमार, रवि, अलका यादव, प्रतिभा, कांती, प्रियंता, रीता देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ने श्री पोरवाल धर्मशाला में गोष्ठी की। 80 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीमा परिहार को प्रतीक चिन्ह दिया गया। महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने कहा कि तुलसी शाखा महिलाओं की सुरक्षा, समान अधिकार, स्वाभिमान के लिए कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने शकुंतला देवी, श्यामा देवी, राममूर्ति, वैदेही, सावित्री देवी को शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीमा पोरवाल, मधु शर्मा, रिंकी शुक्ला, दामिनी गुप्ता, सुनीता गहोई, अनुरागी शुक्ला, प्रेमलता गुप्ता, ममता विश्नोई, अनीता पोरवाल, प्रतिमा शुक्ला, कृष्णा पोरवाल, रेखा अग्रवाल, कुमकुम वर्मा, लक्ष्मी विश्नोई, ममता गुप्ता, रीता वर्मा, यूविका पोरवाल, मीरा चतुर्वेदी, शांती गुप्ता, प्रतिभा सोनी, दीपा पोरवाल, ममता विश्नोई, प्रभा भदौरिया, रीतू पोरवाल, शिवानी गुप्ता, सुमन पोरवाल आदि मौजूद रहीं।
-जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने किया गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो