फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

214 शिकायतों में पांच का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों व कंबल पाने वालों की भीड़ उमड़ी। 214 शिकायतों में पांच का निस्तारण हो पाया। डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त शिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी। डिफाल्टर विभागों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। एसपी संजीव त्यागी ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील दिवस में दो बजे के बाद लगभग दो सौ गरीबों को डीएम श्रीकांत मिश्रा व एसपी संजीव त्यागी ने 200 कंबल बांटे।
विज्ञापन


तहसील दिवस में धर्मेंद्र कुशवाहा, आनंद माधव राजपूत, ब्रजकिशोर, विश्वनाथ मुंशीलाल शैलेंद्र कुमार, अशोक सिंह, आसाराम, श्याम सिंह, रामकुमार ने बताया कि डोरिया खेड़ा में उनका मकान है। नक्शे में चकरोड दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर चकरोड नहीं है। इसलिए आवागमन में असुविधा होती है। गया प्रसाद निवासी बबीना ने बताया कि कर्ज माफी सूची में नाम आया था। मगर उसके खाते को रोक दिया गया जबकि उसके पास बहुत कम जमीन है। वहीं, विक्की पाल निवासी आर्य नगर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि महेश आनंद जूनियर हाईस्कूल और नगर एवं बौद्ध विकास मंदिर नारायणपुर में विद्यालय संचालित हैं। दोनों विद्यालयों में इंटर तक की कक्षाएं चलती हैं, जबकि मान्यता कक्षा 8 की है। किशनपुर फतेहपुर निवासी शुगर सिंह ने शिकायत की कि हरिजन आबादी पर अवैध कब्जे को हटवाया जाए। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्त समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 214 शिकायतों में पांच का मौके पर पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें