औरैया। मिशन समाधान के तहत तहसीलों में गठित राजस्व व पुलिस की टीमों ने पुराने जमीन विवाद व सरकारी भूमि खाद के गड्ढे, चकरोड, बंजर भूमि आदि से अवैध कब्जे हटवाए। ग्रामीणों के आपसी विवादों को पैमाइश कराते हुए निपटाया गया। जेसीबी से लेकर पुलिस व राजस्व का अमला गांव-गांव पहुंचा। दिनभर चली कवायद में 115 जमीन विवाद के मामलों को निपटाया गया। बिधूना तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 57 मामलों का निस्तारण किया गया।
सदर तहसील के गांव उमरी, सेहुद, बूढादाना, विरसिंगपुर, गौरी गंगाप्रसाद, भैरोपुर, क्योटरा, नरोत्तमपुर, औरैया कोठी दासपुर, धौरेरा, कस्बा खानपुर, निगडा, करमपुर, बखरिया, मिहौली, दासपुर, रामपुर बिहारी आदि गांवों में सालों पुराने कुल 34 मामलों को निपटाया गया। राजस्व व पुलिस ने सरकारी जमीनों को भी खाली कराया। वहीं अजीतमल तहसील के गांव बहादुरपुर ऊंचा, चांदपुर, हैदरपुर भरतौल, पूठा,अकबरपुर, चपटा, टड़वा बिकू, बरीपुरा, हाफिजपुर, एल्चीनगर, सेऊपुर, बेरी कपरिया, मलगंवा, सलैया, पचदेवरा, अमावता, नवादा ज्वाला प्रसाद, अयाना में सालों पुराने कुल 24 मामलों को मिशन समाधान के तहत निपटाया गया। राजस्व व पुलिस ने चकमार्ग, नाली/कूल, तालाब, खेल का मैदान व बंजर भूमि आदि की पैमाइश कर निशान देही कराते हुए अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके साथ-साथ आपसी विवादित मामलों का भी निस्तारण किया गया।
तहसील बिधूना के गांव सिंवलिया, बेलपुर बेला, बिधूना शहरी, कस्बा बिधूना, तिलकनगर बिधूना, कल्यानपुर जागू, भाईपुर, शिवपुर अत्तजना, पशुआ, रुरुखुर्द, बराहार भटौली बिधूना, जगतपुर करमूपुर, इटैली, गुयारी मुहम्मदाबाद, हसनपुर अहिरान, मैसोल, बोरा, नगरिया, आशा, रामपुर वैश्य, घसारा, दशहरा, बोडेपुर देहात, लहटोरिया, रजुआमऊ, पुर्वाआशा, बंशी, रूपपुर फफूंद, पुर्वाखुमान, पिपरौली शिव, नीमहार, बरकसी, बर्सकुलासर चिरौली, पटना बेला, चिरौली पुर्वासुजान, कसहरी, गैली, मबहादासपुर, डमरपुर, याकूबपुर, बेला, कैथावा, बल्लपुर राजपुर, बैवहा, कुदरकोट, बीबीपुर, कालाबोझ, इकघरा बिधूना, रामपुर खास, पुनावर, नगला कायस्थान, उदईपुर, उमरेडी, पटना ऐरवा, पखनगोई, रमपुरा में भी मामले सुलझाए गए।
इसके अलावा फैजुल्लापुर ऐरवीकुईली, समायन, कटिका, भटपुरा, सुरेधा, ऐरवाटीकुर, पुर्वादानशाह, फतेहपुर बहादुरपुर सहार, पुर्वासोमवंशी, रामनगर मल्हौसी, डोडापुर, शहबाजपुर बिधूना, हरपुरा, सौथरा, सहायल, पुर्वावले, अगहरा, दिनयामत, बरकन, बढ़नपुर, बरियारेमउ, बहलोलपुर, बादशाहपुर छौक, ठाकुरगांव, भैसोडी, मुगरिहा, लछियामत, गुलरिहा, असैनी, पाता, गहेसर, हरबंदपुर, अबावर में सालों पुराने कुल 57 मामलों को निपटाया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने गांव ककराही में पहुंचकर मिशन समाधान का जायजा लिया।
फोटो-18एयूआरपी38- बिधूना में जेसीबी लेकर गांव पहुंचे अफसर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए। स्रोत:प