फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: माैत की हाईटेंशन लाइन के नीचे 1000 बच्चे

Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कहीं स्कूल बनाने में बिजली लाइनों को नजर अंदाज किया तो कहीं बिजली लाइनें बिछाने में स्कूल को। जनपद के 33 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से बिजली लाइनें निकली हैं। इससे हर वक्त 1000 बच्चों को खौफ के साये में पढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह अजीतमल क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। गनीमत यह रही थी कि स्कूल में बच्चे अपनी क्लास रूम में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, वरना वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि स्कूल में तार टूटकर गिरने की घटना ने दहशत फैला दी है। विभागीय आकड़ों की माने तो इन 33 स्कूलों में एक हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। जिन पर स्कूल टाइम में खतरा मड़राता रहता है।



ऐसा नहीं है कि ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानाध्यापकों ने इन बिजली लाइनों के विस्थापन की मांग नहीं की। उनकी ओर से विभागों में कई बार शिकायती पत्र दिए गए लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। हाल ही में बिजली विभाग में इन लाइनों के विस्थापन का जियो पास हुआ है। अब बेसिक व माध्यमिक विभाग के साथ बिजली विभाग के अधिकारी इन लाइनों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही जारी होने वाले बजट से काम होगा। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन






सीन-01)

फोटो-24एयूआरपी 06- स्कूल के बाहर खड़े होकर जानकारी देते शिक्षक। संवाद



फोटो-24एयूआरपी 07- स्कूल परिसर से निकली बिजली लाइन। संवाद

भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महतेपुर के प्राथमिक विद्यालय खजुहा में परिसर से एचटी लाइन निकली है। कभी भी कोई हादसा न हो जाए इसको लेकर स्कूल के शिक्षक समेत वहां पढ़ाई कर रहे 52 बच्चे भयभीत रहते हैं। प्रधानाध्यापक संतोष दोहरे ने बताया कि दो साल के अंदर दो बार बिजली तार टूट कर विद्यालय परिसर में गिर चुका है। गनीमत रही कि एक बार छुट्टी का दिन था वहीं दूसरी बार रविवार का दिन था। इससे हादसा टल गया। दो साल पहले अवर अभियंता विवेक खरे मुआयना करने आए थे, तो उन्होंने कहा था कि विभाग की लाइन पहले से है, स्कूल बाद में बनाया गया है।





प्रधान बोलीं



फोटो-24एयूआरपी 8- सुमन देवी। संवाद

कई बार दिए पत्र, नहीं हुई सुनवाई



महतेपुर पंचायत की प्रधान सुमन देवी ने बताया कि खजुआ स्कूल में निकली एचटी लाइन हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। नौनिहालों पर मड़राते खतरे के बीच इस काम को जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए।





सीन-02)

फोटो-24एयूआरपी 09- जानकारी देतीं प्रधानाध्यापक रजिया बेगम। संवाद



फोटो-24एयूआरपी 10- स्कूल परिसर से निकली बिजली लाइन व नीचे लगा हैंडपंप व वाटरकूलर। संवाद

शिकायत पर मिलता सिर्फ आश्वासन



भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भर्रापुर के प्राथमिक विद्यालय अधासी के परिसर से एचटी लाइन निकली है। प्रधानाध्यापक रजिया बेगम ने बताया कि स्कूल में 75 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल से निकली एचटी लाइन का तार एक बार टूटकर गिरा था। पेड़ों के टकराने से आए दिन तारों में स्पार्किंग होती रहती है। शिकायत पर बिजली विभाग के जेई आते हैं, और आश्वासन देकर चले जाते हैं। खास बात तो यह है कि जहां बच्चे हैंडपंप व वाटरकूलर से पानी पीते हैं, ठीक वहीं से एचटी लाइन निकली है।

-



प्रधान बोलीं, कई बार की जा चुकी शिकायत

ग्राम पंचायत भर्रापुर की प्रधान रेनू मिश्रा ने बताया कि स्कूल से निकली बिजली लाइन से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इसको हटवाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल व अधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन लाइन अभी तक नहीं हटाई गई है। इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। ताकि बच्चे निर्भीक माहौल में पढ़ाई कर सकें।



-

सीन-03)



फोटो-24एयूआरपी17 - प्रधान लल्लू सिंह। संवाद

फोटो-24एयूआरपी 18 - स्कूल परिसर से निकली बिजली लाइन। संवाद

परिसर में ट्रांसफार्मर, ऊपर एचटी लाइन

अजीतमल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर लालपुर कंपोजिट जूनियर में छात्र संख्या 91 व प्राथमिक में 64 है। परिसर से एचटी बिजली लाइन निकली है। यहां तक कि परिसर में ट्रांसफार्मर भी रखा है। प्रधानाध्यापक स्मृति दीक्षित व ग्राम प्रधान लल्लू सिंह ने बताया कि बिजली विभाग में कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन नहीं हटाई गई है।



-



सीन-04)



फोटो-24एयूआरपी 19- प्रधानाध्यापक पि्रयंबदा। संवाद



फोटो-24एयूआरपी 20- स्कूल परिसर से निकली बिजली लाइन। संवाद

ट्रांसफार्मर से निकलती है चिंगारी

अजीतमल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आदमपुर के परिसर में ट्रांसफार्मर रखा है। एचटी लाइन भी निकली है। इससे आए दिन चिंगारी निकलती है। स्कूल में 26 छात्र-छात्राएं हैं जोकि दहशत में पढ़ने को मजबूर है। प्रधानाध्यापक प्रियम्वदा व प्रधान अनिल राजपूत ने बताया कि कई बार विभाग द्वारा सर्वे किया गया लेकिन कोई बिजली की लाइन नहीं हटाई जा सकी है।



-

जल्द होगा स्थलीय मुआयना



स्कूलों के ऊपर से निकली बिजली लाइनों के विस्थापन का जियो जारी हो चुका है। इन लाइनों को हटाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जल्द ही स्थलीय मुआयने होंगे। जिसके बाद स्वीकृत बजट से काम होंगे।

-वीके गुप्ता, एक्सईएन बिजली विभाग





एक बार फिर होगा चिह्निकरण


‘जनपद के 33 परिषदीय स्कूलों के ऊपर से बिजली लाइनें निकली हैं। इन लाइनों को हटाने के लिए बिजली विभाग से वार्ता चल रही है। एक बार फिर से स्कूलों का चिह्नीकरण होगा।’
विज्ञापन


-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें