फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस पर हमले में दरोगा समेत पांच घायल

Wed, 28 May 2014 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरपालपुर(हरदोई)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हरपालपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने पर दबिश डालने पहुंची थाना पुलिस पर हमलावरों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी की जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


घटना में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना में महिला प्रधान समेत 14 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

दबिश देने पहुंची थी पुलिस

थाना क्षेत्र के गांव लमकन के मजरा सनफरा निवासी राम सिंह व जयजयराम के बीच भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार शाम विवादित जमीन पर छप्पर रखने पर रामसिंह के बेटे राममेले ने आपत्ति जताई। मामला तूल पकड़ने पर राममेले ने रामसिंह ने पीट दिया।

राम सिंह ने जयजयराम आदि के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे थाना के दरोगा अशोक कुमार यादव सिपाही इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा व सुरेंद्र प्रताप सिंह के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डालने गांव पहुंचे।

सुबह अपने घर के दरवाजे पर पुलिस को देख कर भड़के आरोपियों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया इसी दौरान अवैध असलहों से हवाई फायरिंग भी की गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये।
विज्ञापन

गांव छोड़कर भागे आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आस पास के लोग घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी ले गये जहां दरोगा व सिपाहियों का प्राथमिक उपचार किया गया। दरोगा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दरोगा अशोक कुमार की तहरीर पर महिला ग्राम प्रधान कमला, उसकी सास रामदेवी, जयजयराम, रामविलास, नन्हे, केशराम, सुनील, दुर्गाप्रसाद, अमर सिंह, चेतराम जौहरी समेत 14 के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमला समेत सेवन क्रिमिनल लॉ एवेटमेंट एक्ट के तहत घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।

थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी लेकिन सभी गांव छोड़ कर भाग गए। थाना इंचार्ज बृजलाल यादव ने बताया  पुलिस दल पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें