फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपने सारे गुनाह अब कबूलेगा आसाराम'

Thu, 17 Oct 2013 12:52 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी आसाराम को अहमदाबाद में पूछताछ के लिए विशेष सेल को दिए जाने का शाहजहांपुर की बिटिया के पिता ने स्वागत किया है। पीड़िता के पिता का मानना है कि अब आसाराम के पापों का घड़ा भर चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों ने उसे विशेष सेल को सौंप कर सराहनीय काम किया है। अब वह एक-एक कर अपने गुनाह जरूर कबूलेगा।

बिटिया के पिता ने कहा कि जब रावण का अंत हो गया तो आसाराम और उसके परिवार का भी अंत जरूर होगा।

पढ़ें: पोटेंसी टेस्ट के लिए आसाराम की ना-नुकुर

अहमदाबाद कोर्ट द्वारा चार दिन की रिमांड पर दिए जाने पर भी बिटिया के पिता ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि आसाराम का शातिर बेटा नारायण साईं भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। वह चाहें कहीं भी भाग जाए, पुलिस उसके जरूर ढूंढ़ निकालेगी।

नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके पापी साम्राज्य का अंत हो जाएगा। उसकी पत्नी तथा बेटी भी सभी राज उगल देंगी। बिटिया के पिता ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब ऊंट पहाड़ के नीचे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें