फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम पर संकट टालने के लिए अब मंत्र का सहारा

Mon, 02 Sep 2013 12:56 AM IST
उझानी (बदायूं)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप मामले में फंसे आसाराम की गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद आश्रम ने संकट टालने के लिए आध्यात्मिक फार्मूला बनाया है।
विज्ञापन


रविवार को साधकों के मोबाइल फोन पर ऐसा ही एक मैसेज आया तो साधक उसका जाप करने लगे। फार्मूला देने वालों का मानना है कि ‘ऊं जॅं ध्वम् कुप्रचाराय स्वाहा’ मंत्र से बापू के खिलाफ कुप्रचार कमजोर पड़ जाएगा।

इंदौर में शनिवार रात आसाराम बापू की गिरफ्तारी के बाद साधकों के मोबाइल फोन पर धड़ाधड़ मैसेज आने लगे।

पढ़ें, ड्रामा और सस्पेंस से भरी थी आसाराम की गिरफ्तारी

अहमदाबाद आश्रम के जरिए भेजे गए मैसेज मंत्र से साधकों को यह भी समझाने का प्रयास किया गया है कि यज्ञ के दौरान मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से साजिश करने वालों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एक और मंत्र, ‘ऊं र्ह्रं ऊं’ का भी साधकों को उच्चारण करना है। इस मंत्र के जाप के दौरान साधक बापू के नाम की माला भी जप सकते हैं। आश्रम से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मंत्र ही समस्या के समाधान में कारगर साबित होते हैं।

आसाराम के समर्थक और विरोधी भिड़े
इधर आसाराम के समर्थकों और विरोधियों के बीच रविवार को बरेली में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से डंडे चले।

मारपीट भी हुई जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। देर शाम आसाराम समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

पढ़ें, गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला

वहीं, शाहजहांपुर में आसाराम को फांसी देने की मांग करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। इसमें महिलाएं, ट्रांसपोर्टर्स, भट्ठा स्वामी, व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी आदि शामिल हुए। धारा 144 लगाए जाने के कारण रविवार को आसाराम के रुद्रपुर स्थित आश्रम में सत्संग भी नहीं हुआ।

बरेली में रविवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों ने आसाराम बापू के समर्थन में मौन शांति मार्च निकाला। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से 400-500 आसाराम समर्थक मौन जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जा रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें, आसाराम: कैसे और कहां के संत, पढ़िए पूरी कहानी

इसी दौरान दोपहर चौराहे पर रूहेलखंड विवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और युवांश के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में दर्जन भर छात्र काले झंडे लेकर आ गए।

छात्रों ने आसाराम के विरोध में नारेबाजी की। इससे आसाराम के भक्त भड़क गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

आसाराम समर्थकों की तहरीर में हमला करने व महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जबकि छात्रों की छात्रों पर हमला करने व लूटपाट का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने किसी भी पक्ष की रिपोर्ट नहीं लिखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें