फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में पेंटर की नहीं होगी गवाही

Tue, 16 Jul 2013 08:09 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद कोर्ट में आरुषि-हेमराज मर्डर केस में पेंटर महेंद्र शर्मा की गवाही अब नहीं होगी। डिफेंस की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने महेंद्र को गवाह की सूची से डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे गवाह की बीमारी के चलते इस मामले में कोई गवाही नहीं हो सकी। अब 18 जुलाई को सुनवाई होगी।

दोहरे हत्याकांड की आरोपी डा. नूपुर तलवार मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश हुई। डिफेंस के अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने कोर्ट में अर्जी देकर अपने गवाह पेंटर महेंद्र शर्मा को डिस्चार्ज किए जाने की मांग की।

डिफेंस का आरोप है कि गवाह को सीबीआई ने इस कदर डरा दिया है कि अब वह भयभीत है। ऐसे में डिफेंस नहीं चाहता कि वह कोर्ट में गवाही दे। अर्जी में यह भी बताया गया कि उनका एक अन्य गवाह विकास सेठी बीमार है।
विज्ञापन


जबकि गवाह मासूमा झा के पति को ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल वह निजी अस्प्ताल में भर्ती है। ऐसे में डिफेंस को गवाही के लिए कुछ समय दिया जाए। बता दें कि डिफेंस ने अपने गवाहों की सूची में महेंद्र शर्मा नामक उस पेंटर को भी शामिल किया था, जिसने दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपियों के फ्लैट में वाइटवॉश का काम किया था।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने अर्जी पर सुनवाई के बाद पेंटर को गवाह की सूची से डिस्चार्ज कर दिया। मामले की सुनवाई अब 18 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें