फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते

Mon, 18 Sep 2023 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में घर में घुसकर युवती से दरिंदगी के मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा तो उनका खून खौल उठा। इसके बाद उस पर जमकर लात-जूते बरसाए। 
विज्ञापन
आगरा में दरोगा की गंदी करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में दरोगा संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दरोगा को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहां से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहन थाने का घेराव करके नारेबाजी की। आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि घटनास्थल पर आरोपी दरोगा को छोड़ने के लिए बाइक लेकर एक सिपाही आया था। घर पहुंचने से पहले आरोपी दरोगा ने बंबा पर अपनी वर्दी उतारी। इसके बाद युवती के घर पहुंचा। जब वह गंदे हालातों में पकड़ा गया तो उसे छुड़ाने के लिए दो और दरोगा पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट पर छलका दर्द: 'भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना', युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

विज्ञापन

वह जबरन संदीप को ले जाना चाहते थे। लेकिन, ग्रामीण किसी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अब ग्रामीण सिपाही और उन दोनों दरोगाओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह था पूरा मामला 

बरहन थाना क्षेत्र के तिहेया गांव में रविवार की रात थाने में तैनात दरोगा को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उन्होंने उसे खंभे से बांधकर पीटा। ग्रामीणों ने बताया कि दरोगा घर में कूदकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, इसके कारण यह घटना हुई।

यह भी पढ़ेंः- मथुरा : बांसुरी और मोरपंख से किया कुत्ते का शृंगार, जम्मू की कृष्ण भक्त महिला की भावनाएं आहत; दर्ज कराई एफआईआर

मारपीट और हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को तुरंत निलंबित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 11 बजे करीब थाना बरहन में तैनात दरोगा संदीप कुमार गांव तिहेया के एक निवासी के घर में नशे की हालत में पहुंचे और वहां एक युवती के प्रति आकर्षण दिखाने लगे। 

उन्होंने उसके कपड़े फाड़ डाले, और जब लड़की चिल्लाई, तो उसके परिवार के सदस्य जाग उठे। नग्न दरोगा की गतिविधियों को देखकर उन्होंने उसे बन्द कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। 

यह भी पढ़ेंः- रील पहुंचाएगी जेल: थाने में कोतवाल की टोपी लगाकर रंगबाजी का बनाया वीडियो, अब नेताजी के नाती को ढूंढ रही पुलिस

इस दौरान, किसी ने इस घटना को वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच दरोगा को ग्रामीणों की कब्जे से छुड़ाया। 
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने इसे तुरंत निलंबित करने की सूचना दी, और मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें