फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां का गुस्सा नहीं हुआ शांत, बोले 'नहीं बख्शूंगा'

Wed, 31 Jul 2013 01:42 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां का गुस्सा मंगलवार सुबह तक भी शांत नहीं हुआ। वह नगर निगम में विकलांगों की भर्ती में हुई धांधली में शामिल किसी भी अधिकारी को राहत देने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। विकलांगों की भर्ती में हुए भ्रष्टाचार में जांच भी बैठा दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती कमेटी के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट आने के बाद भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि भर्ती में शामिल रहे डीएम के प्रतिनिधि की जांच मंडलायुक्त को सौंपी गई है। यह बातें सर्किट हाउस से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होते समय आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अधिकारियों को संदेश दे दिया गया है कि भ्रष्टाचार करने वालों को क्या सजा मिलेगी। जो हमने काम करने का इरादा बनाया है, उस पर काम कर रहे हैं।

निगम में नहीं, नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर जमे अधिकारी
विकलांगों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री द्वारा की गई कार्रवाई के बाद निगम अधिकारी मंगलवार को नगरायुक्त के कैंप कार्यालय पर डटे रहे। सूत्रों की मानें तो ये अधिकारी संबंधित फाइलों को दुरुस्त करने में जुटे थे।

अधिकारियों से नहीं मिले आजम
भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी करने के बाद उन्हें मंगलवार को सर्किट हाउस आकर मिलने को कहा गया। सभी सर्किट हाउस में मंत्री आजम खां से मिलने पहुंचे। कर्मचारियों ने मंत्री के अरदली से मिलने का संदेश भिजवाया।

लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद सस्पेंशन की कार्रवाई से बचने के लिए सभी अधिकारी मंत्री आजम खां के करीबियों के पास पहुंचे। पार्षदों का कहना है कि अधिकारी एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल सहित कई नेताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें