फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू कुलपति को कार से मारी टक्कर, पसलियां टूटी

Wed, 14 Aug 2013 12:04 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) जमीरउद्दीन शाह को कैंपस में ही मंगलवार सुबह एक कार सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वीसी साइकिल से परिसर स्थित अपने आफिस जा रहे थे। हादसे में कुलपति की दो पसलियां टूट गई हैं और पैर में घुटने के नीचे खुला जख्म है।

डॉक्टरों ने शाह को तीन दिन तक आराम करने की सलाह दी है। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है।

कुलपति ने कहा है कि टक्कर जानबूझकर मारी गई है। आरोपी सोनू उर्फ इस्लाम बुलंदशहर जिले के मुबारकपुर का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुलपति सुबह छात्रावासों का दौरा करने के बाद साइकिल से अपने कार्यालय आ रहे थे। करीब 10.25 बजे वह गेस्ट हाउस नंबर 2 के सामने थे। इसी दौरान सामने से आ रही लाल रंग की ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया लेकिन उसका नंबर नोट कर लिया गया था, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला।

घटना के बाद हालांकि कुलपति अपने ऑफिस आ गए। यहां पर कुछ देर बाद उन्हें पसलियों में दर्द महसूस हुआ। साथ ही पैर से खून भी बह रहा था, इसलिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन


कुलपति पिछले दिनों अमेरिका यात्रा पर गए थे। वहां के विश्वविद्यालयों में उन्होंने देखा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक कैंपस साइकिल से आते हैं।

उसी पैटर्न को कुलपति ने एएमयू में लागू करने के उद्देश्य से 1 अगस्त से कार्यालय आने-जाने को साइकिल का इस्तेमाल शुरू किया था।

वैसे वीसी का कहना है कि इस घटना से उनके साइकिल चलाने के निर्णय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर आरोपी सोनू उर्फ इस्लाम ने कहा कि उसका एएमयू से कोई वास्ता नहीं है।

वह जमालपुर में एक नर्सिंग होम में भर्ती अपनी बहन के पास आया था। यहां से वह अपने एक दोस्त की बहन को वीमेंस कॉलेज छोड़ने जा रहा था। तभी हड़बड़ी में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें