फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU के छात्रों से डरे मुलायम, दौरा रद्द

Mon, 24 Feb 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों से घिरी सपा सरकार का पक्ष रखने और लोकसभा चुनाव से पहले मुसलमानों को रिझाने के लिए आने वाले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का प्रोग्राम रद हो गया है।
विज्ञापन


मुलायम को सोमवार को कैनेडी हाल में छात्रों से बातचीत करनी थी। गेस्ट हाउस में विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से भी मिलना था। जिलाधिकारी पंकज कुमार दौरा रद होने की वजह विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता बता रहे हैं लेकिन पर्दे के पीछे इसकी दो बड़ी वजह हैं।

दरअसल दंगों के कारण मुसलमान सपा से नाराज हैं। इसीलिए मुलायम के प्रोग्राम के तय होते ही छात्रों ने विरोध मार्च निकालना शुरू कर दिया था। दूसरा बड़ा कारण रहा कि संगठन नहीं चाहता था कि खालिद मसूद का कद बढ़ सके।
विज्ञापन


पहले बसपा में रहे खालिद मसूद का छात्र राजनीति का दौर भी विवादों से घिरा रहा है। कहा जा रहा है कि जिले के ‘वाई’ श्रेणी के दो आला अधिकारियों ने देर रात इस संबंध में शासन और सत्ता के संगठन के शीर्ष नेताओं को इस फीडबैक से अवगत कराया। इसके बाद यह दौरा रद हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें