फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ रहे युवक की पेड़ से गिर कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने के लिए जामुन तोड़ रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के नगर से सटे एक गांव का है। यहां निवासी युवक (26) सोमवार की शाम हम उम्र दोस्तों के साथ जंगल में जामुन तोड़ने गया। दोस्त नीचे खड़े हो गए और वह पेड़ पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जामुन तोड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे आ गिरा। दोस्तों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। घायल को तुरंत गजरौला में निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसकी पसली टूट जाने की बात कही। रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि उनको जानकारी नहीं है। किसी ने इस संबंध में तहरीर भी नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें