फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादी के साथ गांव के मुख्य मार्ग पर आम खरीद रही साढ़े तीन साल की बच्ची को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। कैंटर को चालक तेजी एवं लापरवाही से चला रहा था। गांव के लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन उसमें बज रही डेक के कारण चालक ग्रामीणों की आवाज को नहीं सुन पाया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

दुर्घटना थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में सुबह साढ़े नौ बजे की है। गांव निवासी राजीव कुमार किसान है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव के मुख्य मार्ग पर ठेला लगाकर एक व्यक्ति आम बेच रहा था। उसकी आवाज सुन कर राजीव की मां केला देवी घर से बाहर आई और आम खरीदने लगी। उसके साथ राजीव की साढ़े तीन साल की बेटी सृष्टि भी आ गई। दादी-पोती ठेले पर आम खरीद रही थीं। तभी हाईवे की तरफ से कैंटर आया। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी। साथ ही उसमें बहुत तेज आवाज में डेक बज रही थी। दादी-पोती को आगे देख गांव के लोगों ने काफी शोर मचाया लेकिन तेज आवाज में बज रही डेक के कारण कैंटर का चालक सुन नहीं पाया। कैंटर ने मासूम बच्ची को रौंद दिया। इधर दुर्घटना के बाद गांव के लोग दौड़ पड़े, उधर चालक कैंटर को लेकर भाग निकला। गांव के लोगों के पीछा करने पर चालक कैंटर को अपने घर छोड़ कर भाग गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। कैंटर को कब्जे कर पुलिस उसे औद्योगिक चौकी में ले गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि कैंटर द्वारा मासूम को रौंदे जाने का मामला सामने आया है। कैंटर चालक हुकुम सिंह निवासी कांकाठेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें