फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के मोहल्ला चामुंडा में शेरपुर चुंगी के पास हरीश गुप्ता का परिवार रहता है। 24 दिसंबर को हरीश गुप्ता किसी काम से नौगांवा सादात गए थे। वापस घर लौटते समय वह मल्हूपुरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में हरीश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा परिजन हरीश गुप्ता को दिल्ली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें