फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 17 Feb 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर-संभल मार्ग पर शनिवार रात हुए हादसे में घायल संभल के सरायतरीन निवासी वारिस (18) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे संभल के सरायतरीन से कार में सवार होकर यात्री दिल्ली जा रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कालाखेड़ा के नजदीक सड़क किनारे खड़ी ईंटों से लदी ट्राॅली से कार टकरा गई थी। हादसे में कार में सवार संभल के सरायतरीन निवासी शोएब, शोएब की पत्नी फरीदा, शोएब का बेटा फैदी और दो बेटियां फायदा और फातिमा, वारिस पुत्र नूरहसन और शोएब पुत्र शहबाज, आशु और दिल्ली के सिविल लाइन निवासी हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से वारिस को गंभीर हालत में अमरोहा के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर देर रात उपचार के दौरान वारिस की मौत हो गई। मृतक छह बहनों का इकलौता भाई था। वह संभल से दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है हादसे में घायल संभल के युवक की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें