फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे लाइन पर पड़ा मिला लखीमपुर के युवक का शव

Mon, 17 Feb 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बसैली रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव हथना वाजिदपुर निवासी प्रमोद (35) का शव पड़ा मिला। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक हापुड़ से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई, लेकिन हादसा दूसरे क्षेत्र में होने पर कुमराला चौकी इंचार्ज अनूप सिंह मौके पर गए। मृतक की पहचान लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के हथना वाजिदपुर गांव निवासी प्रमोद पुत्र भूरे के रूप हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार प्रमोद दिल्ली में मजदूरी करता था और वहां से घर लौट रहा था। पुलिस मान रही है कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शाम को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें