हसनपुर। नगर के मोहल्ला लालबाग में शनिवार रात सबमर्सिबल लगाने को लेकर हुए विवाद में चाकू से घायल वसीम (25) की मंगलवार को मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
वसीम परचून की दुकान करते थे। आरोप है कि सबमर्सिबल को लेकर विवाद में उनके चाचा नौशाद ने चाकू से पेट में दो और बाजू पर एक वार किया था। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ ले जाया गया था। मामले में नौशाद के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी पहले ही दर्ज है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि वसीम की उपचार के दौरान मौत हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक वसीम की पांच माह पहले शादी हुई थी। उन पर अभी कोई संतान भी नहीं है। हंसते-खेलते परिवार में वसीम की अचानक मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वसीम की पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है। संवाद